क्या 'अतरंगी रे' ओटीटी पर होगी रिलीज? अक्षय कुमार का सामने आया बयान
हाल में ही अक्षय कुमार की बैक टू बैक कई फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान हुआ। सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे से लेकर रक्षाबंधन और रामसेतु फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई। लेकिन अभी भी उनकी ऐसी कई फिल्में तैयार हैं जिनकी रिलीज डेट का ऐलान होना बाकि है जैसे अतरंगी रे।
एक साथ अक्षय कुमार की कई फिल्मों का थिएट्रिकल रिलीज का ऐलान हुआ। लेकिन अतंरगी रे फिल्म को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गई। ऐसे में एक वेब पोर्टल से बातचीत में अक्षय कुमार ने अतंरगी रे फिल्म को लेकर नया अपेडट साझा किया।

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में, अक्षय कुमार ने कहा- ईमानदारी के साथ बताऊं तो अतरंगी रे की रिलीज को लेकर फिलहाल हम सोच विचार ही कर रहे हैं कि इसे ओटीटी पर रिलीज करें या फिर थिएटर में। ऐसे में ओटीटी भी अतरंगी रे के लिए एक माध्यम हो सकता है।
akshay kumar reaction sara ali khan dhanush atrangi re release ott अक्षय कुमार धनुष सारा अली खान अतरंगी रे रिलीज ओटीटी


Click it and Unblock the Notifications