2016 शानदार साल रहा.. मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकता- अक्षय कुमार
अक्षय कुमार को जब बताया गया कि उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला है तो उन्हें लगा था कि यह कोई अप्रैल फूल जोक है।
अक्षय कुमार को बेस्ट एक्टर नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस खबर से बाकी लोग उतने ही अचंभित थे, जितने कि खुद एक्टर अक्षय कुमार। जी हां, जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि उन्हें अपना पहला नेशनल अवार्ड पाकर कैसा लग रहा है.. तो उन्होंने कहा- मुझे तो लगा था कि यह कोई अप्रैल फूल जोक है।
''बहुत हो गया.. अक्षय कुमार BEST एक्टर थे, हैं और रहेंगे....''
नेशनल अवार्ड पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय कुमार ने कहा, सच कहूं तो मुझे लगा था कि यह मजाक है.. मैं अभी भी इस खबर को पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पाया हूं। काफी तरह के इमोशंस आ रहे हैं- सरप्राइज, खुशी और सबसे ज्यादा ज्यूरी और निर्देशकों के प्रति कृतज्ञता। 2016 शानदार साल रहा और मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकता।

हम्म.. बता दें, जहां कुछ लोग अक्षय कुमार को नेशनल अवार्ड दिये जाने के विरोध में हैं। वहीं फैंस और बॉलीवुड परिवार इस खुशी में शामिल हो चुका है।
यहां जानें किन बॉलीवुड फिल्मों को मिला है राष्ट्रीय सम्मान-


Click it and Unblock the Notifications











