रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण की शादी पर अक्षय कुमार का जबरदस्त मजेदार कमेंट

Recommended Video

Deepika Padukone & Ranveer Singh: Akshay Kumar makes FUN of him in Koffee With Karan 6 | FilmiBeat

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी के तारीख की घोषणा कर दी है। हाल ही में रणवीर और अक्षय कुमार करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचे तो इस बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने मजेदार कमेंट दिया। करण जौहर ने पूछने पर अक्षय कुमार ने रणवीर की तरफ इशारा करते हुए कहा, इस आदमी के साथ रहना.. मतलब हैट्स ऑफ टू दीपिका।

बधाई हो का वीकेंड धमाका, अर्जुन- परिणीति की नमस्ते इंग्लैंड का हाल बेहाल

रणवीर सिंह और अक्षय कुमार अच्छे दोस्त हैं। लिहाजा, शो में दोनों खूब हंसी मजाक करते दिखेंगे। बातों बातों में जब अक्षय कुमार ने रणवीर से शादी की तारीख पूछी.. तो रणवीर ने कहा, बस अब आप सूट सिलवा लो..

Akshay Kumar

दरअसल, यह एपिसोड शादी की तारीख के घोषणा से पहले ही शूट किया गया था। जाहिर तौर पर रणवीर- दीपिका की शादी को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री काफी उत्साहित है। करण जौहर, आलिया भट्ट लेकिन प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा सभी ने इस सुपरस्टार कपल को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।

दीपिका और रणवीर ने अपने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसपर लिखा है, "हमें आपको यह बताते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवम्बर 2018 को तय हुई है।''

दीपिका और रणवीर की शादी- 2012 से 2018, इनकी लव स्टोरी है सुपरहिट

दीपिका- रणवीर की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्म दिए हैं। संजय लीला भंसाली की राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में दोनों ने साथ काम किया और फैंस ने इस जोड़ी को सिर आंखों पर बिठाया। फिलहाल शादी से जुड़ी ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है। लेकिन सूत्रों की मानें तो यह जोड़ा इटली में विवाह संपन्न करेंगे। जबकि मुंबई में रिसेप्शन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X