'सूर्यवंशी' को लेकर विद्युत जामवाल ने फैंस से की ये गुजारिश, अक्षय कुमार ने दिया शानदार जवाब!
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म सूर्यवंशी को लेकर काफी चर्चा में हैं और काफी जल्दी फिल्म बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए आ रही है। बता दें कि इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है और कोरोना काल के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली ये पहली बड़ी फिल्म होगी। इस समय कमांडो स्टार विद्युत जामवाल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो सूर्यवंशी के पोस्टर के सामने कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल उन्होने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है और कहा है कि सभी फैंस सिर्फ थिएटर्स में ही अक्षय कुमार की सूर्यवंशी देखें। विद्युत जामवाल इस दौरान अपनी कार में हैं और बाहर निकलते हुए उन्होने ये बात कही है।

आप देख सकते हैं कि विद्युत के पीछे सूर्यवंशी का एक बड़ा पोस्टर दिखाई दे रहा है और विद्युत जामवाल की गाड़ी में सूर्यवंशी का ही एक गाना आइला रे आइला बज रहा है। वीडियो सामने आने के बाद काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए सुपरस्टार अक्षय कुमार ने लिखा है.. 'थैंक यू सो मच।' अक्षय कुमार विद्युत के इस वीडियो को लेकर धन्यवाद कहा है। लगातार सभी सितारे इस बात को कहते हुए नजर आ रहे हैं थिएटर्स खुल गए हैं और सभी लोगों को एक बार फिर से इस सिस्टम को मिलकर सही करना है और थिएटर्स आकर ही फिल्में देखनी हैं।
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा कैमियो रोल में सिंघम अजय देवगन और सिंबा रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications