बेल बॉटम के लिए अक्षय कुमार ने फीस से कम किए 30 करोड़? सुपरस्टार ने बताई सच्चाई!
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं। काफी समय से कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग रुकी हैं जो कि काफी जल्दी शुरु हो सकती हैं। इनको लेकर लगातार अपडेट सामने आ रही हैं। लेकिन इस वक्त हम बात कर रहे हैं उनकी फिल्म बेल बॉटम के बारे में जो कि बन रही है। इस फिल्म के लिए फीस को लेकर एक खबर सामने आई है।
पता चला है कि अक्षय कुमार से फिल्म के प्रोड्यूसर वशु भगनानी ने फीस कम लेने की गुजारिश की थी। बॉलीवुड हंगामा की एक खबर की मानें तो अक्षय कुमार ने बेल बॉटम के लिए करीब 30 करोड़ रुपए कम किए थे। हालांकि इसके बाद ट्विटर पर सुपरस्टार अक्षय कुमार ने इसको लेकर रिएक्ट किया है।

उन्होने इस खबर को पूरी तरह से फेक बताया है और एक ट्वीट करते हुए सबके साने इसको रखा है। अक्षय कुमार ने लिखा है कि.. 'ये स्कूप पूरी तरह से अफवाह है।'
इसके साथ उन्होने एक ट्वीट को रिट्वीट किया है जिसमें ये पोस्ट लिखी गई थी। अक्षय कुमार का ये पोस्ट काफी ज्यादा चर्चा में है और फैंस इसको लगातार साझा कर रहे हैं। इतना तो तय है कि इस फिल्म के लिए उन्होने किसी तरह की फीस कम नहीं की है।
अक्षय कुमार इसके अलावा पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, राम सेतु और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं। इसके अलावा रक्षाबंधन भी पाइपलाइन में हैं। इतना तो तय है कि आने वाले समय में काफी बड़े बड़े धमाके करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications