रवि दुबे की भतीजी ने गाया 'बाला' सॉन्ग- अक्षय कुमार ने कहा 'बेहद क्यूट'
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया था और फिल्म के सारे गाने भी काफी ज्यादा पॉपुलर हुए थे। फिल्म सुपरडुपर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म का एक गाना बाला काफी चला था और लोगों की जुबान पर सिर्फ बाला का ही नाम था। ये गाना सोशल मीडिया पर भी छाया रहा है और लोगों ने इसपर कई तरह के चैलेंज किए हैं और अलग अलग स्टेप्स के डांस किया है।
इस समय एक वीडियो सामने आया है जिसपर सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी रिएक्ट किया है। दरअसल इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची मोबाइल में बाला देख रही है और अपनी क्यूट से आवाज में गाना गा भी रही है।

बच्ची कोई और नहीं बल्कि टीवी के मशहूर कलाकार रवि दुबे की भतीजी है। इसको रव दुबे ने साझा किया था और लिखा था कि.. मेरी भतीजी अक्षय कुमार सर की बहुत बड़ी फैन है।
इस वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैं लेकिन इस पर अक्षय कुमार की भी नजर पड़ गई और उन्होने वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा है.. इसके लिरिक्स धमाकेदार हैं.. बहुत ही क्यूट।
अक्षय कुमार के साझा करने बाद ये वीडियो और भी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट कर रहे हैं। सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो अपने फैंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं और सोशल मीडिया पर अपने फैंस को जवाब देते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











