महाराष्ट्र में बंद पड़े सिनेमाघर, क्या बेल बॉटम को लगेगा झटका? अक्षय कुमार ने दिया जवाब
2 अगस्त को महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना महामारी को लेकर नई गाइडलाइन जारी की। इसके तहत महाराष्ट्र में अभी भी थिएटर बंद करने के निर्देश की दिए हैं। वहीं अक्षय कुमार ने इस माहौल में अपनी फिल्म को रिलीज करने का जोखिम उठाया है। वह बेल बॉटम को देशभर में सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं। बेल बॉटम के रिलीज के साथ ये चिंता बनी हुई है कि महाराष्ट्र व मुंबई समेत तमाम थिएटर्स फिलहाल बंद है। ऐसे में क्या मेकर्स रिस्क लेने को तैयार है।
वहीं अक्षय कुमार ने बेल बॉटम ट्रेलर लॉन्च के दौरान थिएटर्स को लेकर जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि और कोई भरोसा नहीं। हमने अपनी उंगलियों क्रॉस कर रखी हैं। अभी भी 17-18 दिन बाकि हैं बेल बॉटम की रिलीज में और कुछ भी हो सकता है। बता दें बेल बॉटम 19 अगस्त को 3डी में थिएटर्स में रिलीज हो रही है।

अक्षय कुमार व मेकर्स को लगता है कि अगले हफ्ते या फिल्म रिलीज से पहले शायद थिएटर खुल जाएं। वहीं फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी ने कहा कि मैं बेल बॉटम की रिलीज और महाराष्ट्र के सिनेमाघरों के बंद होने को लेकर चिंता में नहीं हूं। महाराष्ट्र का घरेलू बॉक्स ऑफिस में करीब 30 प्रतिशत तक का योगदान होता है। अगर थिएटर बेल बॉटम की रिलीज के पहले तक खुल गए तो ये हमारे लिए खुशी का पल होगा।

कब खुलेंगे महाराष्ट्र के सिनेमाघर
वहीं ट्रेड व इंडस्ट्री से जुड़े जानकार अनुमान लगा रहे हैं कि 12 अगस्त तक महाराष्ट्र के सिनेमाघर खुल सकते हैं।वहीं कुछ लोगों का कहना है कि 15 अगस्त के बाद से ये छूट महाराष्ट्र में दी जा सकती है।

बेल बॉटम की स्टारकास्ट
अक्षय कुमार के अलावा बेल बॉटम में हुमा कुरैशी, वाणी कपूर, लारा दत्ता समेत कई स्टार्स नजर आएंगे। पहला मौका होगा जब वाणी कपूर अक्षय कुमार के साथ काम कर रही हैं।

लारा दत्ता के लुक की सबसे ज्यादा तारीफ
बेल बॉटम फिल्म में लारा दत्ता भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार को निभा रही हैं। उनके लुक को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। वह पहचान में ही नहीं आ रहीं।

अक्षय कुमार के साथ काम करने पर वाणी कपूर ने क्या कहा
पहला मौका है जब वाणी कपूर को अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। वाणी कपूर ने कहा कि अक्षय कुमार के साथ काम करने के ऑफर को उन्होंने तुरंत हां कह दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











