..................... Akshay Kumar reached Varanasi for the promotion of 'Samrat Prithviraj' 'सम्राट पृथ्वीराज' की प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंचे अक्षय कुमार - Hindi Filmibeat

'सम्राट पृथ्वीराज' की प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस बोले 'हर हर महादेव'

पृथ्वीराज से नाम बदलकर सम्राट पृथ्वीराज हुई अक्षय कुमार की फिल्म इस वक्त काफी चर्चा में है और हाल ही में फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज हुआ है। हालांकि उसके मिले जुले रिेएक्शन्स हैं। अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और सम्राट पृथ्वीराज की टीम रिलीज से पहले फिल्म के प्रचार के लिए अलग-अलग शहरों का दौरा कर रही है। कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं और कुछ तस्वीरें और वीडियो अक्षय कुमार की सामने आईं हैं,

क्योंकि वो वाराणसी पहुंचे हैं। पूरी टीम ने वाराणसी का दौरा किया और सम्राट पृथ्वीराज के झंडे के साथ गंगा पूजा की। अक्षय ने गंगा में डुबकी भी लगाई।

samrat prithviraj, akshay kumar, सम्राट पृथ्वीराज, अक्षय कुमार

अक्षय की गंगा में पूजा करते हुए तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनके फैंस लगातार इस वीडियो और तस्वीरों को साझा कर रहे हैं और हर हर महादेव के नारे कमेंट में लगाए जा रहें हैं।

Recommended Video

Akshay Kumar की Film Prithviraj आई विवादों मै, जानिए नई Controversy अब क्या हुआ इस Film के साथ
वाराणसी घाट पर सम्राट पृथ्वीराज के झंडे के साथ गंगा पूजा की

वाराणसी घाट पर सम्राट पृथ्वीराज के झंडे के साथ गंगा पूजा की

श्रद्धांजलि देने के लिए टीम राजा पृथ्वीराज के झंडे को विभिन्न शहरों में ले जा रही है। 30 मई सोमवार को अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और निर्देशक डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने वाराणसी घाट पर सम्राट पृथ्वीराज के झंडे के साथ गंगा पूजा की।

मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता

मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता

सोशल मीडिया पर सम्राट पृथ्वीराज की टीम की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। जहां अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज की मुख्य भूमिका में हैं, वहीं मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के रूप में दिखाई देंगी।

3 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है

3 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है

फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें कि इस फिल्म का नाम पहले सिर्फ पृथ्वीराज था लेकिन करणी सेना के दखल देने के बाद मेकर्स को ये नाम बदलना पड़ा और उन्होने इसके सम्राट पृथ्वीराज कर दिया है।

कुछ फिल्म रिलीज के बाद फ्लॉप हुई हैं

कुछ फिल्म रिलीज के बाद फ्लॉप हुई हैं

अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्म रिलीज के बाद फ्लॉप हुई हैं और फैंस के हाथ सिर्फ निराशा लगी है। इस फिल्म से सभी को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।

100 करोड़ क्लब में शामिल होगी

100 करोड़ क्लब में शामिल होगी

ऐसा कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी। इस फिल्म से मानुषी छिल्लर अपना डेब्यू कर रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X