सास संग महाकाल मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार, दामाद के लिए डिंपल कपाड़िया ने मांगी दिल से ये दुआ
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने वाले एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी अपने बयान को लेकर तो कभी अपने निजी मामले शेयर करके, लेकिन फिलहाल तो अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चाओं में हैं।

बता दें कि यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के तैयार है, लेकिन आपको यह भी बता दें कि एक लंबा समय बीत चुका है, लेकिन अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। हाई फीस और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के फीके प्रदर्शन के बाद अब अक्षय कुमार को बड़ी फिल्में साइन होनी थोड़ी कम हुई हैं। धुरंधर फिल्म में खुद को देख पाने पर अक्षय कुमार ने इसका अफसोस भी जाहिर किया था, लेकिन फिलहाल तो अब वह अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगाल पर खास फोकस कर रहे हैं।
फिल्म रिलीज से पहले अक्षय ने मंदिर में टेका माथा
फिल्म रिलीज हो उससे पहले ही अक्षय कुमार फिल्म के प्रमोशन में लग गए हैं। बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार को उज्जैन के महाकाल मंदिर में देखा गया। इस दौरान वह अकेले नजर नहीं आए बल्कि उनके साथ थीं उनकी सास डिंपल कपाड़िया। जी हां, सास डिंपल ने भी बाबा के सामने हाथ जोड़कर अपने दामाद के लिए खास मन्नत मांगी है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डिंपल कपाड़िया और अक्षय कुमार दोनों ही पूजा पाठ और भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।
#WATCH | Madhya Pradesh: Actor Akshay Kumar, along with his mother-in-law and veteran actor Dimple Kapadia, visited Shri Mahakaleshwar Temple in Ujjain and offered prayers today. pic.twitter.com/Q21mMHWmZy
— ANI (@ANI) April 1, 2026
धुरंधर 2 के तूफान के आगे टिक पाएगी भूत बंगाल ?
आपको बता दें कि 'धुरंधर 2' का क्रेज अभी भी कम नहीं हुआ है। अब ऐसे में अक्षय कुमार की फिल्म का आना फैन्स को एक बार फिर खतरे की घंटी जैसा मालूम पड़ रहा है, लेकिन आपको बता दें कि 'धुरंधर 2' एक बड़ी फिल्म है जबकि 'भूत बंगला' का टाइम ड्यूरेशन काफी कम है। 'धुरंधर 2' एक एक्शन और पाकिस्तान की कहानी पर आधारित फिल्म है जबकि भूत बंगाल एक फनी और मजेदार फिल्म है। दोनों ही फिल्मों में अंतर काफी है अब देखना होगा कि अक्षय की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह धमाल मचाती है।


Click it and Unblock the Notifications











