ट्विंकल खन्ना की जासूसी करने लंदन यूनिवर्सिटी पहुंचे Akshay Kumar? वीडियो हुआ वायरल!

सुपरस्टार अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी तरह की पोस्ट को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं। लेकिन अब ट्विंकल खन्ना ने एक पोस्ट करते हुए बताया कि किस तरह से अक्षय कुमार उनकी जासूसी करने के लिए लंदन यूनिवर्सिटी पहुंच गए। दरअसल ट्विंकल खन्ना ने ये फैसला लिया था कि वो इस उम्र में लंदन विश्वविद्यालय से फिक्शन राइटिंग में मास्टर करेंगी और इसको लेकर उनकी काफी सराहना भी हुई थी।
उनके फैंस का कहना था कि वो उम्र की सभी बाधाओं को तोड़ रहीं हैं। वो लंदन यूनिवर्सिटी में थीं कि वहीं अक्षय कुमार भी पहुंच गए। गौरतलब है कि वे दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करते हैं,
जिसका सबूत ट्विंकल खन्ना की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट है। अभिनेत्री ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, "मेरे मास्टर्स करने के लिए एक बड़ी उम्र के छात्र को वापस विश्वविद्यालय जाना कैसा लगता है?

ट्विंकल ने आगे लिखा
मुझे ऐसा लगता है कि मेरे दिमाग को हर दिन एक वाश किया गया और चीख़-पुकार भरे विचारों के साथ घूमना एक खुशी की बात है। मेरे पति मुझे लेने पहुंचे हैं तो मुझे लग रहा है कि मैं कॉलेज वाली उम्र में हूं।''

जांच करने आए हैं
इसके अलावा ट्विंकल खन्ना ने लिखा, "जब वह जांच करने आते हैं कि मैं कहां पढ़ती हूं और मैं वास्तव में यूनिवर्सिटी में क्या कर रही हूं!"। इसके बाद उनका ये पोस्ट चर्चा में है और अक्षय कुमार ट्विकल खन्ना साथ नजर आ रहे हैं।

2001 में शादी की थी
दोनों ने साल 2001 में शादी की थी और तब से आज तक उनका रिश्ता काफी अच्छा चल रहा है। उन्होने बॉलीवुड के कुछ शानदार कपल्स में से एक माना जाता है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार गोरखा को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और इसके अलावा उनके कई प्रोजेक्ट्स काफी जल्दी सामने आने वाले हैं। अगले साल वो बड़ा धमाका करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











