Akshay Kumar: फ्लॉप फिल्में देने के बाद इस एक्टर को आई भगवान की याद, कड़ी सुरक्षा के साथ पहुंचे केदारनाथ

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार कुछ समय से लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं, कड़ी मेहनत के बाद भी कोई फल नहीं मिलने के बाद अक्षय कुमार को भगवान की याद आ गई है इसीलिए अक्षय कुमार अब कड़ी सुरक्षा के साथ केदरनाथ मंदिर पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो सामने आया है।
केदारनाथ में अक्षय कुमार-
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मंगलवार को केदारनाथ मंदिर के दर्शन किए और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। अक्षय के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियो में अक्षय अपनी सुरक्षा के साथ मंदिर से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं, फैंस अक्षय को देखने का इंतजार कर रहे हैं।
अक्षय कुमार ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जय बाबा भोलेनाथ।' इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक तरफ तो अक्षय की ताऱीफ कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कह रहे हैं फ्लॉप फिल्में देने के बाद अक्षय को अब भगवान की याद आ गई है।
अक्षय कुमार का वर्फफ्रंट-
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिसमें 'हेरा फेरी 4', 'वेलकम 3', 'कैप्सूल गिल', 'स्टार्ट अप' और 'बड़े मियां छोटे मियां 2' शामिल हैं। फैंस को अक्षय की इन फिल्मों से बहुत सारी उम्मीदें हैं क्योंकि अक्षय की पिछली कई फिल्में फ्लॉप रहीं।


Click it and Unblock the Notifications