'रामसेतु' के मुहूर्त शॉट के लिए अक्षय कुमार अपनी दोनों हीरोइनों के साथ अयोध्या रवाना, शेयर की PIC
अक्षय कुमार अपने नई फिल्म रामसेतु की शूटिंग पर जुट चुके हैं। अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म रामसेतु से मुहूर्त शॉट की फोटो शेयर की है जिसमें उनके साथ उनकी हीरोइनें जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा नजर आ रही हैं। रामसेतु की टीम अयोध्या के लिए रवाना हो चुकी है। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार, जैकलीन और नुसरत की ढेर सारी फोटो वीडियो सामने आई हैं।
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर रामसेतु टीम के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा। ये एक खास फिल्म है जिसकी खास टीम भी है। आज अयोध्या के लिए फिल्म रामसेतु की टीम मुहूर्त शूट के लिए रवाना हो गई है। आप सभी की शुभकामनाओं की जरूरत है। बता दें रामसेतु फिल्म को अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाया जा रहा है और फिल्म को अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित किया जाएगा।

रामसेतु से फैंस पहले ही अक्षय कुमार की झलक देख चुके हैं। लंबे बालों और साधारण लुक में वह इस पोस्टर में नजर आए। हाल में ही अक्षय कुमार ने बच्चन पांडे फिल्म की शूटिंग खत्म की है और अब वह नई फिल्म की तैयारियों में जुट चुके हैं।

रामसेतु में अक्षय कुमार का कैसा होगा किरदार
हाल में ह फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा ने रामसेतु को लेकर बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने अक्षय कुमार के किरदार और लुक को लेकर भी जवाब दिया था। निर्देशक ने बताया कि अक्षय कुमार रामसेतु में एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। इसका मतलब ये हुआ कि, अक्षय कुमार का अबतक का सबसे डिफरेंट किरदार होगा।

जैकलीन और नुसरुत का क्या रोल होगा
अभिषेक शर्मा ने ये भी कहा कि जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा का रोल एक मजबूत और आत्मनिर्भर महिला का किरदार निभाने जा रही हैं। लेकिन अभी ये सामने नहीं आया कि इन दोनों एक्ट्रेस का रोल क्या होगा।

अक्षय कुमार की फिल्में
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में रक्षाबंधन, बेल बॉटम, अतरंगी रे, बच्चन पांडे समेत कई फिल्में कतार में हैं। इनमें से बेल बॉटम, अतरंगी रे, बच्चन पांडे और पृथ्वीराज की रिलीज को एकदम तैयार है।

जैकलीन फर्नांडिस की दनादन फिल्में
जैकलीन फर्नांडिस ने हाल में ही अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे की शूटिंग खत्म की है। वह सर्कस में भी नजर आएंगी और इसके अलावा उनके पास भूत पुलिस समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications











