अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' का प्री-प्रोडक्शन काम शुरु, जोरशोर से बन रहा है सेट- अप्रैल से शूटिंग शुरु!
अक्षय कुमार इन दिनों बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। फिलहाल अभिनेता अपनी फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर उनकी आगामी फिल्म 'रक्षाबंधन' का प्री- प्रोडक्शन काम जोर शोर से चल रहा है। मेकर्स फिल्म के लिए स्टूडियो में मुंबई का एक पूरा चॉल खड़ा कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल के दूसरे-तीसरे हफ्ते तक प्रोडक्शन डिजाइन का काम पूरा हो जाएगा। तब तक अक्षय कुमार बच्चन पांडे की शूटिंग खत्म कर लेंगे और फिर रक्षाबंधन की शूटिंग कर दी जाएगी। ये एक इमोशनल ड्रामा फिल्म होगी।

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर 2021 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब जबकि इसी डेट को पृथ्वीराज आ रही है.. ये 2022 के लिए पोस्टपोन हो सकती है। इस फिल्म को हिमांशु शर्मा ने लिखा है। जबकि आनंद एल राय और अक्षय कुमार की बहन अलका इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।
फिलहाल, यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में, रिलीज डेट के साथ-


Click it and Unblock the Notifications