2.0 पोस्टर: अक्षय कुमार ने कर ली तैयारी, खतरनाक पोस्टर ने मचाया धमाल, रिलीज का इंतजार
इस साल रिलीज हो रहीं दो बड़ी फिल्मों ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और 2.0 से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें थी लेकिन आमिर खान की फिल्म ने लोगों को नाराज कर दिया है और इंतजार है अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 का जो कि रिलीज होने वाली है। बता दें अक्षय कुमार के एक के बाद एक डरावने लुक सामने आ रहें है जो कि लोगों की उत्सुकता भी बढ़ा रहें हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म से अपना एक और धमाकेदार लुक शेयर किया है जो कि काफी ज्यादा डरावना है।
अक्षय कुमार के जितने भी पोस्टर्स सामने आ रहें है उसमें उनका लुक थोड़ा सा क्रो की तरह लग रहा है और काफी खतरनाक लग रहें है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत के बीच भिड़ंत दिखाई जाएगी और रजनी एक बार फिर से चिट्टी रोबोट के रूप में सामने आ रहे हैं।

इस फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था और लोग इसका काफी बेसब्री से इंतजार कर रहें है। अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर ये फिल्म, 29 नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।
ये पहली बार होगा कि इस तरह के खतरनाक किरदार में अक्षय कुमार नजर आएंगें। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने काफी ज्यादा मेहनत की है और उनकी आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म भी है।


Click it and Unblock the Notifications