अक्षय कुमार की धमाकेदार फिल्म.. फिर हो गई पोस्टपोंड.. फैंस होंगे निराश!
अक्षय कुमार- रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 अब साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म बन चुकी है। जनवरी से पोस्टपोंड होकर फिल्म अप्रैल पहुंच गई थी। अब रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अप्रैल से भी पोस्टपोंड होकर जून या जुलाई में रिलीज होने वाली है।
'बाहुबली' सुपरस्टार को जूते फेंक कर मारा.. शर्मनाक.. तुरंत गिरफ्तार!
सूत्रों की मानें तो फिल्म में वीएफएक्स का काम अभी भी बाकी है और अप्रैल तक फिल्म का रिलीज होना काफी मुश्किल दिख रहा है। लिहाजा, जल्द ही फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।

जाहिर है अक्षय कुमार फैंस इस खबर से काफी निराश होंगे। आखिर 450 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म से अक्षय साउछ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। फिल्म में अक्षय निगेटिव रोल में दिखेंगे।
निर्माता- निर्देशकों की मानें तो यह फिल्म बाहुबली 2 की कमाई को आराम से पार कर जाएगी। इस फिल्म को इंटरनेश्नल मार्केट में भी काफी बड़े स्तर पर रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है। खास बात है कि यह एक 3डी फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications