2.0 Trailer Live: 2018 का सबसे बड़ा ट्रेलर रिलीज, तबड़तोड़ Dhamaka, अक्षय कुमार हिट
इन दिनों बॉलीवुड में एक से बढ़ एक फिल्में सुर्खियों में बनी हुई थीं। सभी सुपरस्टार्स काफी दिनों से अपनी आने वाली बड़ी फिल्मों को लेकर तैयारी कर रहे थे। वहीं अब एक के बाद एक इन फिल्मों के ट्रेलर रिलीज हो रहे हैं। कल शाहरुख खान की जीरो का धमाकेदार ट्रेलर आया तो वहीं आज अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 का ट्रेलर रिलीज होने को है। 2018 की सबसे बड़ी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च ईवेंट शुरू हो चुका है।
[शाहरूख खान ने कर डाला ज़ीरो चैलेंज - ले आओ तीनों KHAN, यहीं खड़ा हूं मेरी जान]
इस ईवेंट पर अक्षय कुमार के साथ-साथ रजनीकांत और 2.0 के मेकर्स भी पहुंच चुके हैं। हम आपके लिए लाए हैं 2.0 के ट्रेलर लॉन्च से लाइव अपडेट और तस्वीरें। फैंस तो इंतजार में हैं बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी इस साई फाई फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज हो और कब सोशल मीडिया पर शुरू हो तारीफों और ताबड़तोड़ व्यूज के रिकॉर्ड का सिलसिला। बता दें कि इससे पहले 2.0 का टीजर रिलीज हो चुका है। 1 मिनट और कुछ सेकेंड का ये टीजर भी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल वीडियो बन चुका है।

2.0 का असली बजट 400 करोड़ के आस-पास जाकर बैठा है, वो भी VFX के मंहगे खर्चे मिला कर। बता दें कि फिल्म का बजट इतना तगड़ा इसलिए है क्योंकि इसे 3D फॉर्मेट में शूट किया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में ऐसे कई सीन्स देखने को मिलेंगे जो ऑडिएंस के होश उड़ा देंगे। इस फिल्म का टीजर रिलीज के बाद इस फिल्म को जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। ये फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी साबित होने वाली है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुम बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications