अक्षय कुमार- रजनीकांत की 2.0 ट्रेलर- धमाकेदार एक्शन और VFX के साथ जबरदस्त खुलासा
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। एक्शन और वीएफएक्स से भरपूर इस ट्रेलर को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। किसी ने अक्षय कुमार की तारीफ की है। तो किसी ने वीएफएक्स की जीभर कर बुराई की है। बहरहाल, ट्रेलर लांच के दौरान निर्देशक शंकर ने फिल्म के सीक्वल की भी बातें की हैं।
2018 का सबसे बड़ा ट्रेलर रिलीज, ताबड़तोड़ Dhamaka, अक्षय कुमार हिट
जी हां, ट्रेलर लांच के दौरान निर्देशक ने बताया कि सीक्वल 3.0 को लेकर अभी से उनके दिमाग में कुछ आइडिया हैं। जिसे पर आगे लेकर जाना चाहेंगे। लेकिन फिलहाल पहले 2.0 रिलीज हो जाए.. और दर्शकों की प्रतिक्रिया सामने आए। उसके बाद ही सीक्वल की तैयारी शुरु की जाएगी।

चेन्नई में 2.0 ट्रेलर लांच के दौरान देशभर से मीडिया और फैंस शामिल हुए थे। यहां ग्रैंड लांच रखा गया था। सुपरस्टार रजनीकांत के कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि फिल्म सुपर डुपर हिट होगी। मैं फिल्म के निर्माताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने इस फिल्म पर 600 करोड़ तक खर्च किया।


Click it and Unblock the Notifications