अक्षय कुमार- रजनीकांत की 2.0 रिलीज- Box Office पर फर्स्ट डे, फर्स्ट शो का जानें हाल
सुपरस्टार अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 आज देशभर में रिलीज हो चुकी है। यह बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म है साथ ही फिल्म का प्रमोशन की जबरदस्त किया गया है। लिहाजा, फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। बता दें, फिल्म के सुबह के शोज का ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट बेहतरीन है। हालांकि शाम के शोज में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
2.0 एडवांस बुकिंग REPORT- बंपर ओपनिंग फाइनल है
रिपोर्ट्स की मानें तो 2.0 ने देशभर में 75 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दिखाई है, जो कि जबरदस्त है। खासकर दक्षिण भारत में ज्यादातर शहरों में फिल्म हाउसफुल है। चेन्नई और बैंगलुरु में सभी तमिल शोज फुल हो चुके हैं। बड़े शहरों में मुख्य तौर पर फिल्म का फर्स्ट शो 6 बजे से रखा गया है। मुंबई और दिल्ली में फिलहाल बुकिंग धीमी है लेकिन शाम तक तेजी पकड़ने की उम्मीद है।

खास बात है कि उत्तर भारत में अक्षय कुमार की वजह से फिल्म को लेकर क्रेज है.. तो दक्षिण भारत में रजनीकांत की वजह से दिवानगी देखी जा रही है। हालांकि फिल्म की बुकिंग फिलहाल बागी 2 और ऐवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर से कम है। लेकिन ज्यादा स्क्रीन होने की वजह से कोई शक नहीं कि फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग मिलने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications