अक्षय कुमार - रजनीकांत की 2.0, रिलीज़ से पहले लीक हुआ चीन का पोस्टर
अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर 2.0 चीन में रिलीज़ होने जा रही है और फिल्म का पहला पोस्टर, रिलीज़ होने से पहले ही लीक हो चुका है। हालांकि इस पोस्टर पर फिलहाल अक्षय कुमार नहीं दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का नाम चीन में रोबोट 2.0 रिसर्जेन्स रखा गया है। गौरतलब है कि भारतीय फिल्मों का चीन मार्केट लगातार बढ़ रहा है।
आमिर खान की दंगल चीन में सबसे ज़्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है। वहीं हाल ही में रिलीज़ सभी भारतीय फिल्में चीन में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। अब 2.0 का ये पोस्टर रिलीज़ होने से पहले लीक हो गया है लेकिन फैन्स में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है।

इससे पहले अक्षय कुमार की पैडमैन और टॉयलेट एक प्रेम कथा भी चीन में रिलीज़ हो चुकी है। जहां पैडमैन को दर्शकों का ज़्यादा प्यार नहीं मिला वहीं टॉयलेट एक प्रेम कथा को चीन की जनता ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। अब 2.0 के इस पोस्टर से साफ है कि फिल्म 12 जुलाई को चीन में रिलीज़ हो रही है।
अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर 2.0 को भारत और विदेशों में दर्शकों ने काफी सराहा है। फिल्म ने ताबड़तोड़ रिकॉर्ड्स तोड़े हैं और अब देखना है कि चीन में फिल्म की कमाई कहां तक पहुंच पाती है। देखिए 2.0 के कुछ रिकॉर्ड्स -


Click it and Unblock the Notifications











