अक्षय कुमार की 400 करोड़ी फिल्म, क्लाइमैक्स का चौंकाने वाला खुलासा, एकदम जबरदस्त
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चा चल रही है। वहीं इन्हीं में से एक है अक्षय कुमार और रजनीकांत की आने वाली फिल्म 2.0.. पिछले काफी समय से रिलीज डेट लगातार आगे बढ़ाने के बाद अब हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म को इसी साल रिलीज करने का मन बना लिया है। ये फिल्म 29 नवंबर को रिलीज हो रही है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। फिल्म के क्लाइमैक्स के बारे में खुलासा हो गया है।
[हाई हील्स और HOT ड्रेस में ये क्या कर रही हैं सुहाना खान, धडल्ले से वायरल]
हाल ही में 2.0 के क्लाइमैक्स के बारे में ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंम्पोजर एआर रहमान ने जबरदस्त खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि शंकर के इस प्रोजेक्ट के बारे में सबसे खास बात ये है कि वे इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे सही इंसान हैं। वे एक आइरन मैन की तरह हैं जो कहते हैं कि 'मैं समझौता नहीं करूंगा। मैं क्वालिटी चाहता हूं।' एआर रहमान ने बताया कि 'ये फिल्म 3डी में है और मैंने इसका एक गाना देखा है। जो कि शानदार से भी काफी आगे है। केवल ये इंसान ही ये कर सकता था। वहीं इस फिल्म का क्लाइमैक्स सीन इतना जबरदस्त है कि क्या कहूं'

बता दें कि 2.0 से अक्षय कुमार साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। रजनीकांत के साथ उनकी जोड़ी और सुपर बिग बजट फिल्म.. जाहिर है फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 2.0 दिवाली 2017 से पोस्टपोन होती आ रही है, लिहाजा अब फिल्म का प्रमोशन जोर शोर से शुरु किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications