2019 की धमाकेदार शुरुआत, इस 'बिग बजट' फिल्म के साथ करेंगे अक्षय कुमार!
फिल्म रोबोट के सीक्वल 2.0 से अक्षय कुमार साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। रजनीकांत के साथ उनकी जोड़ी और सुपर बिग बजट फिल्म.. जाहिर है फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अफसोस फिल्म पिछले कई महीनों से टलती जा रही है। 2.0 अप्रैल में ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिलहाल फिल्म के वीएफएक्स पर काफी काम बचा है, जिस वजह से फिल्म पोस्टपोंड हो चुकी है।
रेस 3 TRAILER, छाए हुए हैं सलमान.. और धमाकेदार एक्शन का तड़का
पहले माना जा रहा था कि फिल्म दिवाली पर रिलीज हो सकती है। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के वीएफएक्स पर काम काफी धीमे चल रहा है और 2018 में तो फिल्म किसी हाल में रिलीज नहीं हो पाएगी। फिलहाल वीएफएक्स का खत्म होने के बाद ही रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।

इतना ही नहीं, बल्कि यह फिल्म 3डी फॉर्मेट पर भी रिलीज होने वाली है। जिसका काफी काम अभी भी बचा हुआ है। बीच में निर्देशन और निर्माताओं के बीच अनबन की खबरें भी तेज़ हो रही थी। क्योंकि निर्माता अब फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज करना चाहते हैं।
सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म के वीएफएक्स का काम एक अमेरिकी डिजिटल कंपनी को सौंपा गया था। कंपनी इससे पहले अपना काम पूरा कर पाती, उसकी फांइनेशियल हालत ख़राब हो गई और कंपनी ने ख़ुद को दिवालिया घोषित कर दिया। इस कारण 2.0 के निर्माता को 3डी और बाकी इफेक्ट्स का काम फिर से करवाना पड़ा। फिल्म अब 2019 में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications