2.0 का नया पोस्टर OUT..अक्षय कुमार और एमी जैक्सन का जबरदस्त अंदाज

By Shweta

रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 2.0 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म रिलीज से पहले से ही काफी सुर्खियों में है। फिल्म के तीनों भाषाओं (हिंदी, तमिल, तेलुगु) के सैटेलाइट राइट्स को जी ने 110 करोड़ में खरीदा है।

फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा खासा एक्साइटमेंट है और इसी एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया गया है जो काफी शानदार है। इसमें रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। आप भी देखिए पोस्टर।

akshay-kumar-rajinikanth-amy-jackson-starrer-2-0-new-poster

फिल्म की ग्रैंड ऑडियो लॉन्चिंग के लिए दुबई को चुना गया।फिल्म में अक्षय कुमार पहली बार विलेन के रूप में नजर आएंगे। फिल्म 3डी में भी रिलीज की जाएगी जो और भी ज्यादा मजेदार बात है।

Recommended Video

Akshay Kumar, Rajinikant, AR Rahman to do MOST EXPENSIVE music launch for Robot 2.0 in Dubai

400 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी फिल्म 2.0 जनवरी 2018 को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन शंकर कर रहे हैं। फिल्म का ऑडियो आज दुबई में लांच किया जाएगा। जहां फिल्म की पूरी टीम मौजूद होगी। कोई शक नहीं कि 2.0 अगले साल की बाहुबली 2 साबित होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X