..................... Akshay Kumar- Rajinikanth's 2.0 makers eyeing 2018 end to release film - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की फिल्म से भिड़ने को तैयार अक्षय कुमार, धमाकेदार क्लैश!

फिल्म रोबोट के सीक्वल 2.0 से अक्षय कुमार साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। रजनीकांत के साथ उनकी जोड़ी और सुपर बिग बजट फिल्म.. जाहिर है फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अफसोस फिल्म पिछले कई महीनों से टलती जा रही है। 2.0 अप्रैल में ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिलहाल फिल्म के वीएफएक्स पर काफी काम बचा है, जिस वजह से फिल्म पोस्टपोंड हो चुकी है।

सलमान खान के साथ टक्कर तो क्या, इस फिल्म की रिलीज भी मुश्किल में!

अफवाहों की मानें तो फिल्म के मेकर्स ने 2018 के अंत में फिल्म रिलीज करने की प्लानिंग की है। गौरतलब है कि ऐसे में 2.0 शाहरुख खान की जीरो या रोहित शेट्टी की सिंबा से क्लैश हो सकती है। फिलहाल 2.0 के वीएफएक्स पर काम चल रहा है। वह खत्म होने के बाद ही रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।

robot 2

दरअसल, 2.0 दिवाली पर रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन दिवाली पर आमिर खान ठग्स ऑफ हिंदुस्तान लेकर आ रहे हैं। और आमिर खान की इस फिल्म से शायद ही कोई भिड़ने की हिम्मत करे। लिहाजा, अब रोबोट 2 के निर्माता दिसंबर को लॉक करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

बहरहाल, यहां जानें 2018 दिसंबर में कौन कौन सी फिल्में धमाका करने वाली हैं-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X