Shoot PICS: फिल्म 'पैडमैन' में ऐसे दिखेंगे अक्षय कुमार.. NO सुपरस्टार!
फिल्म पैडमैन के एक गाने की शूटिंग करते महेश्वर में अक्षय कुमार और राधिका आप्टे। यहां देंखे तस्वीरें।
आर बाल्की की फिल्म 'पैडमैन' की शूटिंग इंदौर के महेश्वर में शुरु हो चुकी है। अक्षय कुमार और राधिका आप्टे स्टारर इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है, लिहाजा, हम फिल्म से जु़ड़ी छोटी से छोटी खबर भी आपके सामने ला रहे हैं।
3 फिल्में.. और अक्षय कुमार का धमाकेदार RECORD.. जो किसी के पास नहीं!
सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के फैन क्लब ने फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार कैसा होगा। इन तस्वीरों में अक्षय किसी सुपरस्टार की तरह नहीं.. बल्कि बिल्कुल ही आम.. मिडिल क्लास आदमी दिख रहे हैं।

साथ ही दिख रही हैं राधिका आप्टे.. जो फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। बता दें, यह फिल्म रियल लाइफ में मुरुगनाथम से प्रेरित है, जिन्होंने सभी विरोधों का सामना करते हुए सबसे सस्ती सैनेटरी पैड्स बनाने का काम किया था। इस फिल्म को ट्विंकल खन्ना प्रोड्यूस कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications