OMg! अक्षय कुमार की फिल्म और एक भी एक्शन नहीं..
बॉलीवुड एक्शन किंग अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'एयरलिफ्ट' का इंतजार दर्शक दिल थामे कर रहे हैं। अपनी पहली लुक के साथ ही इस फिल्म ने लोगों के दिलोंदिमाग में एक जगह बनाई है। लेकिन इस फिल्म से जुड़ी एक ताजा खबर सुनकर आप थोड़े हैरान रह जाएंगे। जी हां, एयरलिफ्ट में अक्षय कुमार एक्शन करते नहीं नजर आएंगे।

अपनी पिछली फिल्म 'बेबी' में दमदार एक्टिंग और जबरदस्त एक्शन करने के बाद दर्शकों को अक्षय कुमार का एक नया अवतार एयरलिफ्ट में देखने को मिलेगा। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में अक्षय एक घूंसा तक नहीं मार रहे हैं। आपको बता दें, एयरलिफ्ट एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। लिहाजा, यह काफी कंफ्यूजिंग है कि अक्षय एक्शन क्यों नहीं करेंगे।
आपको बता दें, एयरलिफ्ट 1990 के गल्फ वॉर पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक बिजनेसमैन का किरदार निभा रहे हैं। वे एक ऐसे कारोबारी का किरदार निभा रहे हैं जो कुवैत में रहते हैं। जबकि निमरत कुवैती बिजनेसमैन रंजीत दयाल की पत्नी अमृता के किरदार में हैं। यह सद्दाम हुसैन के शासन के दौरान फंसे भारतीयों को निकालने में मदद करता है।
राजा मेनन के निर्देशन में बन रही फिल्म एयरलिफ्ट की एक तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें अक्षय कुमार काफी डिफ्रेंट दिख रहे हैं और आस पास का माहौल भी 1990 के कुवैत जैसा बनाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
