अक्षय कुमार ने गणेश आचार्य को दिया 50वें जन्मदिन का तोहफा - 3600 जूनियर डांसर्स को पहुंचाया राशन
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने रविवार को अपना 50वां जन्मदिन मनाया है। गणेश आचार्य बहुत ही छोटी उम्र से डांस की दुनिया में आ गए थे। उन्होंने डांस अपनी बहन से सीखा है। और बॉलीवुड में आज वो इस मुकाम पर हैं कि हर एक्टर को अपनी उंगलियों पर नचा चुके हैं।
अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर गणेश आचार्य को सबसे अच्छा तोहफा मिला अक्षय कुमार से। अक्षय कुमार और गणेश आचार्य ने हाल ही में बच्चन पांडे में साथ में काम किया है। इस फिल्म के दौरान की दोनों की तस्वीरें भी काफी वायरल थीं।

गणेश आचार्य ने बॉम्बे टाइम्स से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि अक्षय कुमार ने खुद फोन कर उनसे पूछा कि उन्हें तोहफे में क्या चाहिए। चूंकि ये उनका 50वां जन्मदिन था तो तोहफा भी खास होना चाहिए था।

अक्षय ने दिया तोहफा
जब अक्षय ने गणेश आचार्य से पूछा कि उन्हें तोहफे में क्या चाहिए तो गणेश आचार्य ने वो किया जो इस समय सबसे ज़्यादा ज़रूरी है। उन लोगों तक मदद पहुंचाना जिनके पास इस समय खाने तक का इंतज़ाम नहीं है।

गणेश ने मांगा तोहफा
गणेश आचार्य ने बेझिझक अक्षय से अपने 50वें जन्मदिन का तोहफा मांग लिया। गणेश ने बताया कि उनके फाउंडेशन में 1600 जूनियर कोरियोग्राफर्स और बुजु्र्ग डांसर्स और इसके अलावा 2000 बैकग्राउंड डांसर्स रजिस्टर्ड हैं। गणेश आचार्य ने इन सभी के महीने के राशन का इंतज़ाम करने की गुज़ारिश की।

तुरंत कर दी हां
अक्षय कुमार ने तुरंत इसके लिए हां कर दी। इस समय गणेश आचार्य फाउंडेशन से जुड़े कोरियोग्राफर्स और डांसर्स को पूरी मदद मिल रही है। अक्षय कुमार ने उन्हें ऑप्शन दिया कि या तो वो महीने के पैसे ले सकते हैं या फिर राशन।

पत्नी दे रही हैं साथ
गणेश आचार्य की पत्नी विधि इस राहत कार्य से जुड़ी हुई हैं और वो ये देख रही हैं कि सारे सामान को अच्छे से सैनिटाईज़ किया जाए और उसके बाद ही उसकी पैकिंग हो। विधि गणेश आचार्य फाउंडेशन के ज़रिए इस राहत कार्य में काफी ज़्यादा व्यस्त हैं।

अक्षय को दिया धन्यवाद
गणेश आचार्य ने इस मदद के लिए अक्षय कुमार को बहुत धन्यवाद दिया है। गौरतलब है कि इस समय पूरी इंडस्ट्री बुरे दौर से गुज़र रही है जहां दैनिक वेतन पर काम करने वालों के लिए बहुत ज़्यादा बुरा समय है। उनके पास कमाई के साधन नहीं है और ना ही पैसे।

पहली लहर से मदद कर रहे अक्षय
गौरतलब है कि अक्षय कुमार कोरोना की पहली लहर से ही लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले 25 करोड़ रूपये, पीएम मोदी के कोरोना राहत कोष में दान किए जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया।

चलता रहा ट्रोल का सिलसिला
दूसरी लहर में भी ट्रोल का सिलसिला चलता रहा जिसके बाद ट्विंकल खन्ना ने खुलासा किया कि अपनी ओर से वो मदद की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अक्षय और ट्विंकल 100 ऑक्सीजन concentrator दान किए।

19 साल की उम्र से कोरियोग्राफी
बात करें गणेश आचार्य 19 साल की उम्र में कोरियोग्राफर बन गए थे और 21 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली फिल्म अनाम के गाने कोरियोग्राफ किए थे। उन्हें पहचान मिली 1995 में गोविंदा की फिल्म कुली नं. 1 के साथ।


Click it and Unblock the Notifications











