अक्षय कुमार का यह First LOOK सुपरहिट है- 'टॉयलेट' के बाद दबंग पुलिस!
अक्षय कुमार अब सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय (MORTH) के सड़क सुरक्षा अभियान से जुड़ गये हैं। अक्षय कुमार ने खुद ट्विटर के जरीए फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। साथ ही सुपरस्टार ने ट्रैफिट पुलिस के यूनिफॉर्म में अपनी तस्वीर भी शेयर की है।
सलमान का 2020 ईद धमाका.. बॉक्स ऑफिस पर तहलका FINAL है!
अक्षय कुमार ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- मंत्रालय के रोड सेफ्टी अभियान से जुड़कर ख़ुश हूं और रोड सेफ्टी आंदोलन को आगे ले जाने की उम्मीद कर रहा हूं। मुझे आशा है कि ये अभियान ट्रैफिक और रोड सेफ्टी के प्रति लोगों के व्यवहार में बदलाव लाएगा और कीमती जानों को बचाने में सहायक होगा।

खास बात है कि अक्षय कुमार सिर्फ फिल्मों से ही नहीं.. बल्कि रियल लाइफ में भी सामाजिक मुद्दों से जुड़े कार्य कर रहे हैं। अक्षय इससे पहले स्वच्छ भारत अभियान से भी जुड़े रहे हैं। साथ ही उन्होंने टॉयलेट एक प्रेम कथा का निर्माण किया, जो घरों में शौचालयों के निर्माण के प्रति जागरूक करने वाली फ़िल्म है। वहीं, पैडमैन ने महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की बात कही।
बहरहाल, फिल्मों की बात करें तो इस अक्षय कुमार गोल्ड के साथ 15 अगस्त को दर्शकों के सामने आएंगे। वहीं, 2019 में तीन फिल्में लाइन में हैं।


Click it and Unblock the Notifications