अक्षय कुमार ने किया वादा...करूंगा ज़ोरदार DHAMAKA!
Recommended Video

अक्षय कुमार स्टारर 2.0 का शानदार म्यूज़िक लॉन्च होने जा रहा है। ये इवेंट दुबई में होगा और इवेंट की लागत है 12 करोड़ रूपये। इस इवेंट में हर बड़ी हस्ती के पहुंचने की खबर है।
माना जा रहा है कि रजनीकांत स्टारर ये फिल्म वो करेगी जो आज तक भारतीय सिनेमा के इतिहास में कभी नहीं हुआ। फिल्म का बजट है 400 करोड़ रूपये और माना जा रहा है कि दो तीन दिन में फिल्म 1000 करोड़ की कमाई कर लेगी।

अब अक्षय कुमार ने वादा किया है कि ये म्यूज़िक लॉन्च धमाकेदार होगा। गौरतलब है कि फिल्म में अक्षय कुमार विलेन की भूमिका में नज़र आएंगे।
खबर है कि दुबई में हो रहे इस लॉन्च का बजट है 12 करोड़। जी हां, जितने में दम लगाके हईशा, न्यूटन, ट्रैप्ड जैसी शानदार फिल्में बन जाती हैं। उतना अक्षय कुमार की इस फिल्म के एक इवेंट का बजट है। और स्टेज की तस्वीर आ चुकी है।
फिल्म से रजनीकांत को काफी उम्मीदें हैं। वहीं अक्षय कुमार फिल्म में निगेटिव किरदार में नज़र आएंगे और हो सकता है कि इस फिल्म के साथ अक्षय 1000 करोड़ क्लब की ओपनिंग कर दे। अक्षय कुमार 2.0 के साथ 2018 की ओपनिंग कर रहे हैं।
वहीं फिल्म से अक्षय कुमार काफी समय बाद, निगेटिव रोल में नज़र आ रहे हैं। वैसे भी अक्षय हर फ्लेवर में सुपरहिट रहते हैं -


Click it and Unblock the Notifications

