..................... कंगना रनौत से क्लैश करेंगे अक्षय कुमार | Akshay Kumar's Prithviraj to clash with Kangana Ranaut's Dhaakad on Diwali 2020 - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार VS कंगना रनौत- दिवाली 2020 पर इन दो सितारों के बीच होगा जबरदस्त क्लैश

By Staff

अपने जन्मदिन के मौके पर अक्षय कुमार ने आगामी फिल्म 'पृथ्वीराज' की घोषणा की है। फिल्म में अक्षय सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाने वाले हैं। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिवाली 2020 पर रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार ने इसे अपनी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बताया है। फिल्म को यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। लिहाजा, यह काफी बड़े स्तर पर बनने वाली है। सूत्रों की मानें तो, यह फिल्म तराइन युद्ध के बैकड्रॉप पर सेट होगी, जिसे इतिहासकार दुनिया की 100 निर्णायक लड़ाइयों में से एक मानते हैं।

Akshay Kumar

खास बात है कि इसी दिन कंगना रनौत की एक्शन फिल्म 'धाकड़' भी रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक हैं रजनीश घई, जबकि प्रोड्यूस किया है सोहेल मकलई ने। मुख्य तौर पर फिल्म की शूटिंग भारत और कुछ इंटरनेश्नल लोकेशंस पर 2020 की शुरुआत में की जाएगी। कंगना रनौत की यह फिल्म एक्शन के मामले में जबरदस्त होने वाली है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दिवाली 2020 पर बॉक्स ऑफिस पर किसका धमाका होता है- अक्षय कुमार या कंगना रनौत।

बहरहाल, यहां जानते हैं अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X