अक्षय कुमार की पृथ्वीराज की रिलीज पर बड़ा खतरा, करणी सेना ने की बैन की मांग, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

By Filmibeat Desk

अक्षय कुमार की पृथ्वीराज को लेकर नया विवाद सामने आया है। करणी सेना ने पृथ्वीराज को लेकर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। करणी सेना ने पद्मावत के बाद पृथ्वीराज को लेकर आरोप लगाया है कि इस फिल्म में एक हिंदू राजा को गलत तरीके से दिखाया गया है। अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज को लेकर यह पूरा मामला कोर्ट पहुंच गया है।

इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए कोर्ट में एक पीआईएल दायर की गई है। करणी सेना के जरिए मेकर्स पर आरोप लगाया गया है कि हिंदी सम्राट पृथ्वीराज की गलत छवि पेश करने का आरोप लगाया गया है। इस पूरे मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने गुरुवार को केंद्र सरकार से सवाल पूछा है।

Prithviraj

करणी सेना ने कोर्ट में पीआईएल दायर की है। इस पूरे मामले पर जस्टिस एक आर मसूदी और जस्टिस एनके जौहरी ने सुनवाई की है। यह सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने की है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने गुरुवार को केंद्र सरकार से पूछा कि क्या सेंसर बोर्ड ने फिल्म पृथ्वीराज की रिलीज के लिए सर्टिफिकेट दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 21 फरवरी के सप्ताह में की गई है।

पद्मावत को लेकर भी किया करणी सेना ने विवाद

पद्मावत को लेकर भी किया करणी सेना ने विवाद

इस पीआईएल में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। पीआईएल करणी सेना की उपाध्यक्ष संगीता सिंह ने दायर की है। 2017 में करणी सेना ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर भी विरोध किया गया था। मामला इतना गंभीर हो गया है कि जिसके बाद टाइटल बदलकर पद्मावत किया गया था।

अक्षय कुमार की पहली ऐतिहासिक फिल्म

अक्षय कुमार की पहली ऐतिहासिक फिल्म

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की पहली ऐतिहासिक फिल्म है। अक्षय कुमार के अपोजिट इस फिल्म में मानुषी छिल्लर प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी। अक्षय कुमार ने जहां सूर्यवंशी की कमाई बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ के करीब की रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पृथ्वीराज की कमाई सूर्यवंशी से अधिक हो सकती है।

साल 2022 की सबसे बड़ी रिलीज पृथ्वीराज

साल 2022 की सबसे बड़ी रिलीज पृथ्वीराज

पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के साथ हाईलाइट संजय दत्त और सोनू सूद भी रहने वाले हैं। साल 2022 की सबसे बड़ी रिलीज पृथ्वीराज साबित हो सकती है। पृथ्वीराज की कहानी की बात की जाए तो यह फिल्म कहानी महाकाव्य कविता पृथ्वीराज रासो पर आधारित है।

500 करोड़ क्लब का खजाना

500 करोड़ क्लब का खजाना

पृथ्वीराज चौहान वंश के हिंदू क्षत्रिय राजा थे। अजमेर और दिल्ली पर पृथ्वीराज ने 13 सालों तक राज किया है। पृथ्वीराज काफी अच्छे धनुर्धर हैं। अक्षय कुमार 38 इंच की तलवार से लड़ा करते थे। बेल बॉटम और सूर्यवंशी के बाद अक्षय कुमार के लिए पृथ्वीराज और फिर राम सेतु 500 करोड़ क्लब का खजाना खोल सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X