'मैं गधा मजदूरी करता हूं लेकिन वो..' ट्विंकल खन्ना को लेकर ये क्या बोल गए अक्षय कुमार?

akshay kumar twinkle khanna

अक्षय कुमार की फिल्में हर 2-4 महीने पर पर्दे में धमाका करने के लिए आती रहती हैं। फिल्मों के अलावा भी वो कई बातों को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं। इस वक्त वो अपनी पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को लेकर बातें कर रहे थे।

गौरतलब है कि वो अक्सर अपनी पत्नी की तारीफों के पुल बांधते रहते हैं। उन्होने ट्विंकल खन्ना को अपने परिवार का मांइड बताया और खुद को अनपढ़ बताया है। उनका कहना है कि वो केवल एक मजदूर के रूप में काम करते है।

इस दौरान खिलाड़ी कुमार 'धवन करेंगे' पर क्रिकेटर शिखर धवन के साथ बातचीत के लिए बैठे, तो अक्षय ने कहा, "मैं अनपढ़ हूं। ट्विंकल के पास दिमाग है।" इस दौरान शिखर धवन ने अक्षय की बेटी नितारा को 'तेज बच्ची' कहा, अभिनेता ने उसकी बुद्धिमत्ता का श्रेय ट्विंकल को दिया।

उन्होंने कहा, "मेरी बेटी को मेरी पत्नी ट्विंकल से बुद्धिमत्ता मिलती है। मैं तो अनपढ़ आदमी हूं, ज्यादा पढ़ा नहीं हूं। मैं गधा मजदूरी करता हूं, वो दिमाग वाली है। एक मजदूर के रूप में वह दिमाग वाली है।" अक्षय कुमार का ये बयान अब चर्चा में है। अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर उनको लेकर कुछ ना कुछ सामने आता रहता है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन ड्रामा 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आए थे। इस फिल्म को लेकर जितनी उम्मीदें थीं वो सारी धरी की धरी रह गईं और फिल्म फ्लॉप हो गई। वह अगली बार रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' और अहमद खान की 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे। फैंस को इंतजार है कि वो कब इन प्रोजेक्ट्स को लेकर अपनी दमदार वापसी तय करेंगे।

Read more about: akshay kumar twinkle khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X