10 साल के कराटे किड का कमाल, बचाई परिवार की जान, अक्षय कुमार ने भी की तारीफ!
सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो हर तरह के स्पोर्ट्स और फिटनेस को सपोर्ट करते हैँ। यही कारण है कि वो ऐसे लोगों की तारीफें करते भी दिख जाते हैं जो कि कुछ बहादुरी वाला काम करते हैँ। ऐसा ही कुछ इस समय चर्चा में है और अक्षय कुमार ने एक पोस्ट किया है। दरअसल इसमें अक्षय कुमार एक ऐसे बच्चे के बारे में लिख रहे हैं जिसने कार का शीशा तोड़ते हुए अपने परिवार को डूबने से बचाया था।
इस बच्चे की उम्र महज 10 साल है वो मुंबई का रहना वाला है। ये बच्चा 3 साल की उम्र से कराटे की ट्रेनिंग ले रहा है। बहादुरी के लिए बच्चे को सम्मानित भी किया गया है और इसी तस्वीर को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने तारीफ की है।

अक्षय कुमार ने लिखा है.. '7 साल की कराटे ट्रेनिंग ने 10 के एक बच्चे को इतनी ताकत दी कि उसने अपने परिवार और खुद की जान बचाई। शाबाश श्री.. इस बात ने मुझे और विश्वास दिला दिया कि मार्शल आर्ट सिर्फ स्पोर्ट नहीं है बल्कि वो एक जीवन रक्षक भी है।
इसलिए सेल्फ डिफेंस टेक्निक जरूर सीखिए क्योंकि ये वक्त पड़ने पर बहुत काम आती है।' अक्षय कुमार का पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको पसंद भी कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय सूर्यवंशी, बेल बॉटम, रामसेतु और रक्षाबंधन समेत कई फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications