फादर्स डे पर भावुक हुए अक्षय कुमार, पिता और आरव - नितारा के लिए लिखा पोस्ट, ट्विंकल ने कहा - दीवार

फादर्स डे के मौके पर हर कोई अपने पिता के साथ अपने बचपन की तस्वीरें शेयर कर रहा है। इस मौके पर अक्षय कुमार ने भी अपने पिता हरि ओम भाटिया और अपने बच्चों आरव और नितारा के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। तस्वीर शेयर करने के साथ ही अक्षय ने एक भावुक पोस्ट भी लिखा।

अक्षय कुमार के पिता हरि ओम भाटिया एक आर्मी ऑफिसर थे और अक्षय को बचपन से ही स्पोर्ट्स का काफी शौक था। अक्षय के पिता को भी कुश्ती काफी पसंद थी।

akshay-kumar-posts-emotional-note-for-aarav-nitara-on-fathers-day-twinkle-calls-him-wall

बात करें अक्षय के बच्चों आरव और नितारा की तो अक्षय कुमार अपने बच्चों पर जान छिड़कते हैं। उन्होंने आरव और नितारा के नाम के टैटू भी बनवा रखे हैं। अक्षय के बड़े बेटे आरव का जन्म 2002 में हुआ था। आरव के जन्म के बाद अक्षय ने पीठ पर उनका नाम टैटू करवाया था।

इसके बाद 2012 में नितारा का जन्म हुआ। फादर्स डे के मौके पर जहां अक्षय ने अपने बच्चों और पिता के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा वहीं ट्वविंकल ने भी अक्षय को नितारा की दीवार बताया।

पिता के साथ तस्वीर

पिता के साथ तस्वीर

अक्षय कुमार ने अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की और साथ आरव - नितारा के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि जो भी उन्होंने अपने पिता से सीखा है, वो अपने बच्चों में देने की कोशिश की है और उनका काम यहां अच्छे से हुआ है।

नितारा के सुरक्षा कवच

नितारा के सुरक्षा कवच

वहीं ट्विंकल खन्ना ने अक्षय और नितारा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - अक्षय नितारा के लिए एक दीवार की तरह है। वो अक्षय को मज़बूती से पकड़ कर खड़ा होना सीखती है। वो पूरी तरह से सुरक्षित है।

दुनिया देखना सीख रही नितारा

दुनिया देखना सीख रही नितारा

ट्विवंकल ने आगे लिखा - नितारा पूरी तरह सुरक्षित है और इसलिए इस दीवार की एक एक ईंट निकाल कर दुनिया की तरफ झांक रही है। अक्षय बस उस दुनिया का इंतज़ार कर रहे हैं जब नितारा इतनी बड़ी हो जाएगी कि इस दीवार पर खड़ी होकर दुनिया देखेगी और अपने लिए खुद की दीवार खड़ी करेगी।

मार्शल आर्ट्स सीख रहे आरव

मार्शल आर्ट्स सीख रहे आरव

गौरतलब है कि अक्षय के बेटे आरव में भी अक्षय की काफी खूबियां हैं। जहां वो अपनी मां की टांग खींचने में पीछे नहीं हटते वहीं आरव मार्शल आर्टस सीखे हुए हैं।

कुकिंग में मज़ा

कुकिंग में मज़ा

इतना ही नहीं आरव कभी कभी किचन में भी पापा के साथ नज़र आते हैं। अक्षय और आरव की कुकिंग करती एक तस्वीर।

बच्चों के लिए बहुत Possessive

बच्चों के लिए बहुत Possessive

अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आज के समय मीडिया स्टारकिड्स को बहुत ही ज्यादा लाइमलाइट में रखती है इसलिए वो अपनी बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं। आरव 18 साल के हैं और फिलहाल अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।

मशहूर है तस्वीर

मशहूर है तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आरव की ये मज़ेदार तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहती है।

नितारा का

नितारा का

ये बात तो सभी जानते हैं कि अक्षय कुमार नितारा को लेकर ज्यादा सतर्क रहते हैं। वो पब्लिक प्लेस पर भी कोशिश करते हैं कि नितारा स्पॉट ना हो या उसका चेहरा ढंक कर रखते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X