REACTIONS: सच में सुपरहीरो हैं अक्षय...शाहरूख ने तो सीधा मना कर दिया था!
अक्षय कुमार ने बड़ा दिल दिखाते हुए आखिरकार, पद्मावत से क्लैश करने का फैसला टाल दिया है और अब वो 9 फरवरी को अपनी फिल्म रिलीज़ करेंगे। इस बात के लिए संजय लीला भंसाली ने हाथ जोड़कर अक्षय को धन्यवाद दिया है।
वहीं शाहिद कपूर और रणवीर सिंह ने ट्वीट कर अक्षय को तहे दिल से शुक्रिया करते हुए उन्हें ढेर सारा सम्मान दिया। वैसे भी पहली बार ऐसा है कि अक्षय 26 जनवरी की अपनी तारीख को छोड़ रहे हैं।

अक्षय ने पिछले साल, जब हैरी मेट सेजल के लिए अपनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा को भी आगे सरका लिया था। अब बात निकली है तो दूर तलक जाएगी। फैन्स ने याद दिलाया कि कैसे, शाहरूख खान, 2015 में भंसाली की बाजीराव मस्तानी से क्लैश कर रहे थे।
लाख कोशिशों के बावजूद शाहरूख ने अपनी फिल्म नहीं हटाई थी जिसका हर्जाना, दोनों ही फिल्मों को भरना पड़ा। लेकिन बात केवल इतनी नहीं है।
काफी साल पहले अक्षय की वन्स अपॉन अ टाइन इन मुंबई दोबारा शाहरूख खान की चेन्नई एक्सप्रेस से क्लैश कर रही थी। अक्षय ने गुज़ारिश की फिल्म हटाने की पर शाहरूख टस से मस नहीं हुए। इसका भुगतान केवल अक्षय को करना पड़ा।
दिलचस्प ये है कि चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका भी थीं, जिनकी पद्मावत के लिए अक्षय ने अपनी फिल्म हटाई और शाहरूख भी थे जिनकी हैरी मेट सेजल के लिए अक्षय ने टॉयलेट एक प्रेम कथा हटा ली थी।
जानिए कैसे अक्षय ने 2017 में बचाई है बॉक्स ऑफिस की इज़्जत -


Click it and Unblock the Notifications

