2.0 पोस्टर: अक्षय कुमार ने रिलीज किया एक और धमाकेदार पोस्टर, तूफान आने वाला है
रजनीकांत और अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 2.0 को लेकर चर्चाएं काफी ज्यादा तेज हैं और फिल्म का एक और पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। गौरतलब है कि ये अक्षय कुमार का लुक है जो कि फिल्म में निगेटिव किरदार में नजर आने वाले है। इस पोस्टर में वो क्रो की तरह लग रहें है जो कि देखने में काफी ज्यादा खतरनाक है। इसके पहले भी कई तरह के पोस्टर्स सामने आ चुके है जो कि काफी ज्यादा शानदार थे।
इस फिल्म का ट्रेलर काफी ज्यादा लोगों के द्वारा पसंद किया गया था और लोग इसका काफी बेसब्री से इंतजार कर रहें है। अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर ये साई - फाई फिल्म, 29 नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है..यानि कि दीवाली के दो हफ्ते बाद।

अक्षय कुमार की फिल्म से 400 - 500 करोड़ की उम्मीद की जा रही है। इस फिल्म से जुड़ गए हैं करण जौहर जो कि फिल्म का हिंदी वर्जन प्रोड्यूस करेंगे। धर्मा प्रोडक्शन्स बेहतरीन फैसले ले रहा है इसमें कोई दो राय नहीं है।
बाहुबली के हिंदी वर्जन ने करण जौहर को पिछले साल का सबसे सफल प्रोड्यूसर बनाया था। फिलहाल आप देखिए आज रिलीज हुआ ये शानदार पोस्टर।


Click it and Unblock the Notifications