Akshay Kumar ने इस फिल्म से पोस्ट किया अपना धांसू लुक, वरुण धवन ने कर डाला....

ये बात सह है कि बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं लेकिन अक्षय कुमार का नंबर हमेशा ज्यादा होता है। उनकी फिल्मों से आए दिन किसी ना किसी तरह का अपडेट सामने आता रहता है और फैंस फिल्मों की रिलीज का इंतजार करते हैं। इस वक्त उनकी एक तस्वीर सामने आ रही है जो कि फिल्म सेल्फी से है। इस तस्वीर में अक्षय कुमार का लुक काफी कूल है और उनको पहले इस अंदाज में नहीं देखा गया है।
अक्षय कुमार ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है, ''आज के लिए मेरा मंत्र - गर्मी, नमी और ह्यूमिडिटी और फॉक्स ... सब चलेगा, बस काम कर, काम कर #Selfie के लिए मस्त नए गाने की शूटिंग। 24 फरवरी को सिनेमाघरों में मिलते हैं।''
इससे इतना पता चला है कि अक्षय कुमार की ये तस्वीर उनके नए गाने से ली गई है और तरह के लुक के साथ वो नजर आने वाले हैं। इस तस्वीर पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, ''रणवीर सिंह की संगत का असर आज देखने को मिल गया।''
इसके अलावा एक का कहना है, ''50 साल के बाद भी आप बहुत ज्यादा हैंडसम हैं।'' इस तरह के कई धमाकेदार कमेंट्स चर्चा में हैं। इन सबके अलावा अभिनेता वरुण धवन भी इस तस्वीर पर खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए।
जी हां, वरुण धवन ने लिखा, ''आप शानदार लग रहे हैं सर।'' अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी की बात करें तो इसमें वो अकेले नहीं बल्कि इमरान हाशमी के साथ नजर आने वाले हैँ।
इस फिल्म का ऐलान काफी पहले हुआ था और फैंस तब से उनका इंतजार कर रहे हैं। वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार इसके अलावा गोरखा और बड़े मियां छोटे मियां को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी इन फिल्मों से अपडेट सामने आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











