Twinkle Khanna का Funny डांस और बेसुरा गाना सुन बोले अक्षय कुमार- मैं तुमसे प्यार करता हूं इसलिए..

akshay kumar, twinkle khanna

सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर किसी ना किसी की टांग खींचते रहते हैं और इस वक्त उन्होने अपनी पत्नी और पूर्व एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का मजाक बना दिया है। दरअसल आज ट्विंकल खन्ना का जन्मदिन है और इस मौके पर अक्षय कुमार ने एक पोस्ट किया है और ट्विंकल को बर्थडे विश किया है। हालांकि ये पोस्ट उन्ही के स्टाइल में है। वीडियो में ट्विंकल खन्ना जिस तरह से डांस कर रहीं हैं और गाना गा रहीं हैं,

इसको देखकर कोई भी हंसने लगेगा। अक्षय कुमार ने तो यहां तक कहा डाला कि इसको बंद कर देना चाहिए। जी हां, ट्विंकल खन्ना काफी फनी अंदाज में डांस कर रही है और जिंगल गाती हुई नजर आ रहीं हैं।

अक्षय कुमार ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, ''जबकि आप दूसरे दिन मेरे लाइव प्रदर्शन को याद करने के लिए खुश हो सकते हैं, मुझे खुशी है कि मैं हर दिन आपको और आपके पागलपन को देखता हूं! लेकिन जितना मैं तुमसे प्यार करता हूं, मुझे सच में लगता है कि तुम्हें गाना बंद कर देना चाहिए, और हैप्पी बर्थडे टीना।''

उन्होने हार्ट इमोजी भी साझा की थी

उन्होने हार्ट इमोजी भी साझा की थी

इस पोस्ट में उन्होने हार्ट इमोजी भी साझा की थी। हालांकि इसपर अभी तक ट्विंकल खन्ना का किसी तरह का रिएक्शन नहीं आय़ा है लेकिन फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अक्षय कुमार की फ्लॉप होती फिल्मों में ट्विंकल खन्ना का रिएक्शन है ये।''

फनी कमेंट्स

फनी कमेंट्स

इसके अलावा एक ने लिखा है, ''ठंड का असर सीधा दिमाग पर आया है।'' इस तरह से लोग फनी कमेंट्स करते हुए मजाक बना रहे हैं।

रोनित रॉय ने किया कमेंट

रोनित रॉय ने किया कमेंट

इसके अलावा अभिनेता रोनित रॉय जोकि अक्षय कुमार के दोस्त हैं उन्होने लिखा है, ''ये तो अनमोल है।'' ट्विंकल खन्ना को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रहीं हैं और लोग उनको लेकर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना

बता दें कि ट्विंकल खन्ना काफी समय से फिल्मों से दूर हैं और अब वो लिखती हैँ। अक्षय कुमार की बात करें तो वो लगातार कई सारे प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी रहते हैं और लोगों को पसंद आते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X