अक्षय कुमार ने की रिक्शा चालक जावेद खान की तारीफ, कोरोना काल में किया था ये बड़ा काम!
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस वक्त एक वीडियो को लेकर खबरों में हैं और उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार ने इस वीडियो में एक किताब का जिक्र किया है जिसमें उन लोगों के बार में लिखा हुआ है जिन्होने कोरोना काल में कई अच्छे अच्छे काम किए हैँ। अक्षय कुमार ने अपने वीडियो के दौरान एक रिक्शा चालक का नाम लिया है जिनका नाम जावेद है। अक्षय कुमार इस वीडियो को साथ कैप्शन में लिखते हैं..
'एक रिक्शा चालक जावेद खान के बारे में एक अंश साझा करना चाहता हूं, जिसने कोविड के दौरान मरीजों को मुफ्त में अस्पतालों में पहुंचाया। ये अमेज़ॅन पर उपलब्ध पुस्तक है जिसका नाम, 'व्हेन आई ग्रो अप आई वांट टू बी'... बुक 2 में भारत के विभिन्न कोनों से वास्तविक जीवन के नायकों की ऐसी और प्रेरक कहानियाँ खोजें।'

इसके अलावा अक्षय कुमार ने जावेद खान के बारे में उस किताब में पढ़कर सुनाया जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार ने भी काफी डोनेशन कोविड के समय पर किया था।
सोनू सूद ने लोगों को उनके घर तक पहुंचाया था और आज भी लोग उनको मसीहा मानते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार कई फिल्मों को लेकर खबरों में हैं। उनकी कुछ फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिनमें..
सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन और राम सेतु शामिल हैं। देखा जाए तो 2022 के सभी बड़ी फेस्टिव डेट्स को अक्षय कुमार ने लॉक कर लिया है। वहीं, अभी इसी बीच अतरंगी रे और सिंड्रेला की रिलीज डेट आने की उम्मीद है। अक्षय कुमार की सूर्यवंशी काफी समय के बाद रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications