वीडियो पोस्ट कर अक्षय कुमार ने महिलाओं को दिया ट्रिब्यूट- 'मिशन मंगल' की सफलता का जश्न
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल को लेकर इस समय काफी ज्यादा चर्चा है और फिल्म की रिलीज के लिए लोग काफी ज्यादा इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में वो पूरी शानदार कहानी दिखाई गई है कि कैसे भारत पहली बार मंगल ग्रह पर पहुंटा था। इस फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और अब अक्षय कुमार महिला सशक्तिकरण को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू और कीर्ति कुल्हारी नजर आ रही हैं।
इस शानदार वीडियो को पोस्ट करते हुए अक्षय कुमार लिखते हैं कि.."जितना ऊंचा हो आसमान ये सिंदूर उतनी दूर तक जाएगा"। अक्षय कुमार मकसद ये बताना था कि बिना महिलाओं के ये सफर पूरा नहीं हो सकता था और ना ही पूरा हुआ।

इस वीडियो के सामने आते ही इसके काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर काफी चर्चे हैं और फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो रही है। बता दे कि अक्षय कुमार फिल्म को लेकर काफी तैयारी कर रहे है और प्रमोशन में बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications