लंदन में कई दिन से क्वारंटीन थे अक्षय कुमार, आज निकले बाहर तो कर डाला ऐसा पोस्ट!
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय कई फिल्मों को लेकर खबरों में हैं। लेकिन इस समय वो लंदन में मौजूद हैं और वहां से उन्होने एक तस्वीर साझा करते हुए कुछ ऐसा लिखा है जो कि वायरल हो रहा है। बता दें कि अक्षय कुमार जब से भारत से लंदन गए हैं वो क्वारंटीन थे और आज वो प्रोसेस पूरी हुआ है। इसके बाद वो साइकिल पर बाहर निकले हैं और एक ट्वीट किया। अक्षय कुमार का कहना है कि लंदन में वो रतलाम की गलियों को याद कर रहे हैं।
अक्षय कुमार ने पोस्ट लिखा कि.. 'आज ही लंदन में मैने अपना क्वारंटीन खत्म किया है कुछ ताजा हवा के लिए बाहर निकला हूं। मैने अपने चारों तरफ देखा और तुरंत मैं पहुंच रतलाम जहां मैं गर्मी की छुट्टियों के दौरान एक बच्चे से मिला था।

जो भी हो, मैं हरियाली देख रहा हूं। मुझे रतलाम की गलियां याद आ रहीं हैं।' अक्षय कुमार का ये पोस्ट चर्चा में है और फैंस पूछ रहे हैं किस फिल्म के लिए वो लंदन पहुंचे हैं।
वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार इस समय बेल बॉटम, सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, अतरंगी रे, रक्षाबंधन और राम सेतु को लेकर काफी बिजी हैं। उनकी फिल्म बेल बॉटम 19 अगस्त को रिलीज हो रही है और इस फिल्म के ट्रेलर को भी काफी पसंद किया गया था।
अक्षय कुमार इसके अलावा बच्चन पांडे को लेकर भी चर्चा में हैं जिसमें वो काफी अलग किरदार में होंगे। अक्षय कुमार के फैंस उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications