ALERT: इसलिए अक्षय कुमार की रूस्तम होगी 15 अगस्त पर रिलीज़!
[बॉलीवु़ड समाचार] अक्षय कुमार की नीरज पांडे फिल्म रूस्तम को लेकर कुछ और डीटेल्स बाहर आई हैं। फिल्म में अक्षय कुमार एक नेवी ऑफिसर बने हैं और लेकिन अक्षय ने फिल्म के बारे में इससे ज़्यादा कुछ नहीं बताया।
यही कारण है कि फिल्म 15 अगस्त के आस पास रिलीज़ हो रही है। हालांकि फिल्म का मुद्दा देशभक्ति नहीं होगा पर फिल्म उसी के इर्द गिर्द घूमेगी। फिल्म में अक्षय एकदम अलग किरदार में नज़र आएंगे और और उनका लुक भी बिल्कुल अलग होगा।
["ईद से दीवाली सब BOOKED हैं, मैं ऐसे ही कमा लेता हूं!"]
फिल्म 50 के दशक में सेट अप होगी इसलिए फिल्म में ब्रिटिश इंडिया के बाद का भारत भी बखूबी दिखाई देगा। हालांकि पहले इस फिल्म को रोमांटिक बताया जा रहा है, लेकिन हकीकत में यह मर्डर मिस्ट्री है। उनकी मर्डर मिस्ट्री में छोटी-छोटी बातों को इस तरह पेश किया जाएगा कि दर्शक एक सेकंड के लिए भी फिल्म मिस करना नहीं चाहेंगे।
[LEAKED: हाउसफुल 3 में ये करने वाले हैं अक्षय कुमार]
यहां जानिए अक्षय कुमार के बेहद दिलचस्प आने वाले प्रोजेक्ट्स -


Click it and Unblock the Notifications

