अक्षय कुमार करेंगे 'पीवी सिंधु बायोपिक' में बड़ा धमाका, ऐसा होगा किरदार, फाइनल !
अक्षय कुमार जल्द पीवी सिंधु की बायोपिक कर सकते हैं। पीवी सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकहुरा को हराकर बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन में गोल्ड जीता। जिसके बाद से इस बात की चर्चा शुरू रही है कि जल्द पीवी सिंधु पर बायोपिक बनाई जाएगी और इसका चेहरा अक्षय कुमार होंगे।
अब इस मामले में लेटेस्ट जानकारी आयी है। खबर है कि अक्षय पीवी सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद की भूमिका निभा सकते हैं। आजतक से बातचीत में ये खुलासा किया गया है। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार गोपीचंद ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा है कि मुझे अक्षय कुमार पसंद हैं। अगर वो ऐसा कर रहे हैं तो शानदार है। अक्षय उन अभिनेताओं में से हैं। जिनसे मैं काफी प्रभावित हूं। लेकिन मैं इस संबंध में अभी कुछ तय नहीं बता सकता हूं। बता दें कि अक्षय गोपीचंद और सिंधु से मुलाकात कर चुके हैं।
हालांकि ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अगर अक्षय कुमार पीवी सिंधु के कोच गोपीचंद की भूमिका निभाते हैं तो दो एक ही तरह की फिल्म दर्शकों तक कैसे पहुंचती है।


Click it and Unblock the Notifications