साल 2021 में अक्षय कुमार ने की तगड़ी प्लानिंग, देशभक्त की दमदार बायोपिक, बड़ी खबर !
साल 2020 में बैक टू बैक अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच खबर आ रही है कि अक्षय कुमार फिर से एक बार नई देशभक्ति फिल्म का रंग लेकर आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदर सिंह बिट्टा के ऊपर बनने वाली बायोपिक में उनका रोल निभाते नजर आयेंगे।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार इस साल जल्द अपनी दो फिल्मों की घोषणा करने वाले हैं। इसमें से एक फिल्म होगी एमएस बिट्टा की बायोपिक। मेकर्स ने इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं।

बिट्टा की बायोपिक के लिए पहली पसंद अक्षय कुमार बताए जा रहे हैं। बीते कुछ साल से अक्षय कुमार समाज से जुड़ी हुई रियल कहानी को पर्दे पर लेकर आ चुके हैं। ऐसे में इस तरह के विषय के लिए हमेशा से अक्षय कुमार पहली पसंद माने जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications