शाहरूख और अक्षय का एक अंतर - फैन्स को किसने दिया REAL ट्रिब्यूट!
अक्षय कुमार की हाउसफुल 3, जून में रिलीज़ हो रही है और फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए ज़बर्दस्त प्लान बना लिया गया है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बन रही साजिद - फरहाद की फिल्म का ट्रेलर 100 शहरों में एक साथ लॉन्च किया जाएगा।
अब आपको याद दिलाते हैं फैन का ट्रेलर लॉन्च। जहां यशराज स्टूडियो के दरवाज़े हर शाहरूख फैन के लिए खोल दिए गए। मतलब अगर आपको शाहरूख की फिल्म का ट्रेलर देखने वाला पहला इंसान बनना है तो आपको मुंबई, यानि यशराज स्टूडियो तक जाना पड़ेगा।
[STRANGE: शाहरूख को जी सर, यस सर....और अक्षय को NO मतलब NO!]
अब आते हैं अक्षय कुमार पर। उनके aKKIANS के लिए अक्षय कुमार ने ज़बर्दस्त तरीका निकाला। 100 शहरों में एक साथ हाउसफुल का ट्रेलर लॉन्च यानि कि सारे akkians ही सबसे पहले हाउसफुल 3 का ट्रेलर देखेंगे।
अब मानिए चाहे ना मानिए लेकिन ये आईडिया ब्रिलियंट है हर फैन को स्पेशल फील कराने का। वैसे भी हाउसफुल की अपनी टार्गेट ऑडियंस है जिसे फिल्म बहुत पसंद आती है। तो इसे कहते हैं फैन्स को असल ट्रिब्यूट।
जानिए क्यों अक्षय कुमार हैं बिल्कुल हटके सुपरस्टार -


Click it and Unblock the Notifications

