अक्षय कुमार का 2018 धमाका, Leak हुईं तस्वीरें, सामने आया तगड़ा लुक
इन दिनों बॉलीवुड में सलमान खान से लेकर संजय दत्त तक.. हर किसी की आने वाली बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं। वहीं अब इस लिस्ट में अक्षय कुमार भी शामिल हो गए हैं। अक्षय कुमार इस समय ज़ोर शोर से अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में लगे हुए हैं। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म है गोल्ड, जो 15 अगस्त 2018 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर चर्चाएं तो काफी पहले से हैं। वहीं आज इस फिल्म के सेट से शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार की तस्वीरें लीक हुई हैं।
[सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती का ब्रेकअप, न हुआ है न होगा, ये 10 Pics हैं सबूत]
इन तस्वीरों में अक्षय कुमार का शानदार लुक नजर आ रहा है। बता दें कि इस फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। लीक हुई तस्वीरों में अक्षय कुमार धोती-कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार का सबसे अलग अवतार देखने को मिलेगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

फरहान अख्तर के बैनर तले बन रही यह फिल्म 1948 के समय की कहानी दिखाएगी.. जबकि आज़ाद भारत में लंदन ओलंपिक्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीता था। फिल्म में अक्षय कुमार हॉकी कोच की भूमिका में हैं और बंगाली बोलते दिख रहे हैं। फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार कि चिरपरिचित देशभक्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड में पहले भी देशभक्त खिलाड़ियों से जुड़ी फिल्में देखने को मिल चुकी हैं। आगे जानें देशभक्ति से लबरेज बॉलीवुड बेस्ट 10 फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications