OMG 2: माथे पर भस्म लगाए शिव तांडव करते दिखे अक्षय कुमार, फैंस हुए एक्साइटेड, बोले- अद्भुत गाना है

Akshay Kumar performs Shiv Tandav in OMG 2: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म "ओएमजी 2" से नया गाना रिलीज किया गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। गाने के बोल हैं- "हर हर महादेव" और इसमें अक्षय कुमार शिव तांडव करते हुए दिख रहे हैं।
इस गाने में सैकड़ों शिवभक्त भगवान शिव की भक्ति में खोए हुए नजर आते हैं। फिर अक्षय कुमार की एंट्री होती है, जहां वो भगवान शिव के रूप में दिखाई देते हैं। लंबी-लंबी जटाओं के साथ चेहरे पर भस्म लगाकर अक्षय सिंहासन पर बैठे होते हैं। बाद में उनका एक प्रभावशाली शिव तांडव है। गाने में पंकज त्रिपाठी की भी एक झलक है।
अक्षय कुमार ने किया शिव तांडव
इस गाने को विक्रम मॉन्ट्रोज ने कंपोज किया है और उन्होंने ही गाया है, जबकि शेखर अस्तित्व ने इसे लिखा है। "हर हर महादेव" में शिव तांडव के दौरान अक्षय कुमार की एनर्जी देखने लायक हैं और फैंस दिल खोलकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह गाना वायरल हो चुका है।
फैंस बोले- एनर्जी लाजवाब है
गाने के बारे में ट्वीट करते हुए और अक्षय कुमार की तारीफ में एक यूजर ने कहा, "रोंगटे खड़े हो गए।" वहीं, दूसरे ने लिखा- "क्या नजारा है, आपका डांस रोंगटे खड़े कर देने वाला है.." जबकि एक अन्य ने लिखा- "आपकी एनर्जी लाजवाब है, OMG2 के लिए इंतजार नहीं कर सकता.."
बता दें, अमित राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार में हैं। 'ओएमजी 2' में यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी और रामायण फेम अरुण गोविल भी होंगे। यह 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications