Akshay Kumar फैंस के बीच बने खतरों के खिलाड़ी, हवा में उल्टा लटकने के बाद किया कुछ ऐसा...देखें Video

akshay kumar

Akshay Kumar performs Ariel Stunt: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी टीम के साथ 'एंटरटेनर्स टूर' पर हैं। यूएस के अटलांटा टूर में अक्षय कुमार को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है जिससे वो गदगद हो उठे। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसे देखकर आप भी मानेंगे कि, अक्षय कुमार अपने फैंस के बीच जाने के लिए असल मायने में खतरों के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों के बीच जमकर स्टंट किया।

इस वीडियो के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा है- 'धन्यवाद अटलांटा, क्या शानदार एनर्जी थी...Dallas मिलते हैं 8 को।' बता दें कि, अक्षय कुमार, नोरा फतेही, दिशा पाटनी, सोनम बाजवा और मौनी रॉय के साथ 'एंटरटेनर्स टूर' के लिए अमेरिका रवाना हुए थे। अक्षय कुमार इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अलग-अलग मूड में नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में अक्षय कुमार एरियल स्टंट करते दिख रहे हैं। पहले तो अक्षय कुमार हवा में स्टंट परफॉर्म करते हैं फिर स्टंट करते हुए उल्टा लटक कर अक्षय फैंस के बीच आते हैं और लोगों से हाथ मिलाते हैं। इस दौरान लोगों में भी अच्छा खासा उत्साह नजर आ रहा है।

इसके अलावा एक और वीडियो में अक्षय कुमार और नोरा फतेही स्टेज पर जबरदस्त अंदाज में परफॉर्म करते दिखे थे। अक्षय कुमार ने नोरा के साथ अटलांटा में लाइव परफॉर्मेंस दी थी। वायरल हो रहे वीडियो में वह स्टेज पर 'गुड न्यूज' के गाने 'लाल घाघरा' और 'सेल्फी' के गाने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, नोरा फतेही भी उनके साथ परफॉर्म कर रही हैं।

इस दौरान फैंस भी जमकर चिल्लाते और चीखते नजर आ रहे हैं। हालांकि, कई लोगों ने जहां अक्षय कुमार के फिटनेस और एनर्जी की सोशल मीडिया पर तारीफ की वहीं, कई लोगों को उनकी परफॉर्मेंस नहीं रास आई। अक्षय कुमार के इस वीडियो को मशहूर पापाराजी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (viralbhayani) पर शेयर किया है।

More from Filmibeat

Read more about: akshay kumar bollywood photo
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X