अक्षय कुमार पहुंचे बीएसएफ कैंप..शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अक्षय कुमार जम्मू में बीएसएफ कैंप गए। वहां अक्षय ने जवानों को श्रद्धांजलि दी।
अक्षय कुमार आज जम्मू में बीएसएफ कैंप गए। वहां जाकर अक्षय ने उन जवानों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने सीज़फायर उल्लंघन और मुठभेड़ में देश के लिए अपनी जान गंवा दी। इस दौरान अक्षय जवानों से मिलकर काफी खुश भी हुए।

इस दौरान अक्षय ने कहा ''ये मेरा सौभाग्य है जो मैं यहां तक आया और आप सभी से मिल पाया।'' अक्षय ने कहा कि मैं तो सिर्फ रील हीरो हूं, लेकिन असली हीरो तो आप लोग हैं।
आपको बता दें कि अक्षय अक्सर ही भारतीय सेना के लिए कुछ न कुछ करने का प्रयास करते ही रहते हैं। पिछली बार दीवाली के मौके पर अक्षय ने भारतीय सैनिकों के लिए अपनी एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने उन्हें दीवाली की शुभकामनाएं दी थीं।
"मैं बेवकूफ हूं जो मैंने 3 इडियट्स जैसी फिल्म छोड़ दी!"
आपको बता दें कि अक्षय कुमार को अब अपनी अगली फिल्म 'जौली एलएलबी 2' के रिलीज़ होने का इंतज़ार है। फिलहाल अक्षय 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications