First LOOK: 'केसरी' की शूटिंग खत्म, अक्षय कुमार- परिणीति चोपड़ा की पहली शानदार झलक

Recommended Video

Akshay Kumar & Parineeti Chopra new picture from Kesari film; Check Out | FilmiBeat

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म केसरी की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग जोधपुर में हो रही थी। वहीं, फिल्म के सेट से अक्षय और परिणीति की तस्वीर भी सामने आई है। सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित यह फिल्म 21 मार्च 2019, यानि की होली पर रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय रियल लाइफ हीरो हवलदार ईशर सिंह के किरदार में नजर आएंगे।

करण जौहर की प्रोडक्शन तले यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनी है। फिल्म में काफी एक्शन भी है, लिहाजा, अक्षय ने तलवारबाजी से लेकर अन्य युद्ध कलाओं की ट्रेनिंग भी ली है। अक्षय कुमार और करण जौहर इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Kesari

यह फिल्म शुरुआत से ही सुर्खियों में रही है। दरअसल, अक्षय कुमार की इस फिल्म का ऐलान साल 2017 की शुरुआत में ही हुआ था। उस समय करण जौहर, सलमान खान और अक्षय कुमार ने साथ में तस्वीर शेयर करके यह बताया था कि तीनों मिलकर बैटल ऑफ सारागढ़ी पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। लेकिन फिर जब सलमान ने जाना कि अजय देवगन भी इस विषय पर फिल्म बना रहे हैं.. तो उन्होंने केसरी से हाथ पीछे खींच लिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X