OMG 2: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म को मिली बड़ी राहत, 25 बदलाव के साथ सेंसर बोर्ड ने किया पास

OMG 2 cleared from censor board: आखिरकार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' और सेंसर बोर्ड के बीच चल रही तनातनी खत्म हो चुकी है और फिल्म को पास कर दिया गया है। फिल्म की टीम के साथ साथ फैंस के लिए भी यह काफी राहत वाली खबर है। बता दें, अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
OMG 2 लगातार विवादों में फंसी हुई है और यही वजह है कि इसके पोस्टपोन होने की खबरें भी आनी शुरु हो गई थीं। लेकिन बता दें, फिल्म अपने निर्धारित दिन पर ही रिलीज हो रही है।
A सर्टिफिकेट के साथ पास हुई फिल्म
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट के साथ पास है। हालांकि, अफवाहों के उलट फिल्म में कोई कट नहीं लगाया गया है, लेकिन इसमें 25 बदलाव करने का सुझाव जरूर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक सुझाव है कि अक्षय कुमार के किरदार को भगवान शिव नहीं, बल्कि शिव के भक्त के रुप में पेश किया जाए। जो भी वल्गर और न्यूड सीन हैं उन्हें हटा दिया जाए। इसमें नागा साधुओं के विजुअल्स भी शामिल हैं। साथ ही कई डायलॉग्स में भी बदलाव की मांग की गई है।
12 साल बाद अक्षय कुमार की फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट
खास बात है कि यह 12 साल में 'ए' सर्टिफिकेट पाने वाली अक्षय कुमार की पहली फिल्म बन गई है। 'ए' सर्टिफिकेट पाने वाली उनकी आखिरी फिल्म 'देसी बॉयज़' (2011) थी जिसमें उन्होंने जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और चित्रांगदा सिंह के साथ काम किया था।
फिल्म से सूत्र की मानें तो UA सर्टिफिकेस के लिए, सेंसर बोर्ड बहुत सारी कट्स की मांग कर रही थी। जिसके लिए मेकर्स तैयार नहीं थे। इसलिए उन्होंने A सर्टिफिकेट के साथ जाने का फैसला किया। अब जब सेंसर सर्टिफिकेट हाथ में आ गया है, तो मेकर्स फिल्म के लिए मार्केटिंग अभियान शुरू करने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











